
aircraft
बाड़मेर पत्रिका.
सीमावर्ती बाड़मेर जिले में शुरू हो रही विमान सेवा बड़ी दिलचस्प होगी। यहां एक मर्ज स्कूल और बंक हाउस में हवाई सफर के लिए कार्यालय व अन्य सुविधाएं यात्रियों को दी जाएगी। अभी जमीन तलाशी जा रही है। सरकार की ओर से हवाई सफर की स्वीकृति आ गई है और प्रशासन को फिलहाल इसके लिए जमीन की तलाश है।
बाड़मेर से जोधपुर के लिए शुरू हो रही नौ सीटर हवाई सेवा के लिए कंपनी की ओर से तैयारियां करने के बाद राज्य सरकार ने भी इसकी स्वीकृति जारी कर दी है। वायुसेना ने उत्तरलाई वायुक्षेत्र के एक तरफ हवाईपट्टी का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है, जहां विमान उतारा जा सकता है। प्रशासन को यात्रियों की सुविधा,टिकट और जांच के लिए कार्यालय व अन्य सुविधाओं की जरूरत है जो अभी उपलब्ध नहीं है। एेसे में उत्तरलाई के निकट ही मर्ज हुए एक सरकारी स्कूल के भवन को चयनित किया गया है। संभवयता यह पहला हवाईसेवा का कार्यालय होगा जो किसी पुराने स्कूल से संचालित होगा। जानकारी के अनुसार हवाई सेवा शुरू होने पर उत्तरलाई से नौ सीटर विमान दोपहर ढाई बजे रवाना होगा और सवा तीन बजे
जोधपुर पहुंचेगा।
बंक हाउस भी लगाएंगे- तेल कंपनियों के यहां आने के बाद बाड़मेर में बंक हाउस की सुविधा बढ़ी है। बंक में ही कार्यालय की सुविधा रहती है,जिसमें वातानुकूलित माहौल होता है। बताया जा रहा है कि यहां बंक भी लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों व स्टाफ को सुविधा मिल सके।
अब कंपनी की ओर से देरी- प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली गई है। अब कंपनी की ओर से एक टीम भेजी जाएगी जो इसको लेकर जांच करेगी और फिर अनुमति मिलते ही हवाई सेवा प्रारभ कर दी जाएगी।
जमीन चिन्हित कर रहे हैं-
जमीन चिन्हित की जा रही है। अभी मर्ज हुए दो स्कूल बताए गए हैं। इसके अलावा बंक हाउस की सुविधा भी रहेगी। पचास एकड़ जमीन देखी गई है। कंपनी के प्रतिनिधि आएंगे बाद में तिथि तय होगी। अभी तय नहीं है।- शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला कलक्टर
Published on:
17 Apr 2018 05:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
