5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अट्ठारह किमी, पांच हजार लोग, सैकड़ों सेवादार और जयकारों के बीच पूरी हुई नगर परिक्रमा

- नगरवासियों ने जगह जगह स्वागत किया- गुरू,माता-पिता की सेवा करें  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 29 May 2018, 8:21 PM IST

अट्ठारह किमी, पांच हजार लोग, सैकड़ों सेवादार और जयकारों के बीच पूरी हुई नगर परिक्रमा

अट्ठारह किमी, पांच हजार लोग, सैकड़ों सेवादार और जयकारों के बीच पूरी हुई नगर परिक्रमा


फैक्ट फाइल-

यात्रा प्रारंभ- माधवदासजी की बगेची
यात्रा प्रारंभ समय- ब्रह्ममुर्हूत पांच बजे

यात्रा में शामिल श्रद्धालु- 5 हजार
नगर परिक्रमा लगाई- 18 किलोमीटर

यात्रा पूर्ण- सुबह 11.15 बजे
-----

बालोतरा.
नगर में पुरुषोत्तम मास को लेकर मंगलवार को सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में नगर परिक्रमा का आयोजन हुआ। इसे लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को नजर आया। यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने नगर की 18 किलोमीटर की परिक्रमा के दौरान भजन, कीर्तन व मंदिरों के दर्शन-पूजन करते हुए ईश्वर से परिवार में सुख-समृद्धि व नगर, प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

ब्रह्ममुर्हुत में मंगलवार सुबह पांच बजे माधवदास महाराज बगेची से विधि-विधान से यात्रा प्रारंभ हुई। संत सुखराम ने धर्म ध्वजा का पूजन कर यात्रा की शुरुआत की। वनखंडी महादेव मंदिर में अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद संत सुखराम, रणजीत आश्रम महंत अमृतराम, पवनगिरी, भरतगिरी आदि संतों के सान्निध्य में यात्रा प्रारंभ हुई। इसमें हजारों पुरुष व महिला श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु धर्म ध्वजा लिए हुए अखण्ड दूध की धार लगाते भगवान के जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। भजन मण्डलियां व डीजे भजनों की सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दे रहे थे।

नगर परिक्रमा का पुष्पवर्षा से स्वागत-चेतन बाबा की झोंपड़ी, जेरला गांव, शनि महाराज मंदिर, जोधपुर रोड, मेगा हाइवे पुल, मंूगड़ा चौराहा, सांकरणा बेरा, अन्नपूर्णा गोशाला, पुरानी चोंच मंदिर, छत्रियों का मोर्चा, नया चोंच मंदिर से होकर परिक्रमा के गुजरने पर इसके स्वागत व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नगरवासी उमड़े।उन्होंने परिक्रमा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शीतल जल व पेय पदार्थों से इनकी सेवा की।

दूध की अखण्ड धार से खुशहाली की कामना- परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। समिति पदाधिकारियों ने नगर के चारों ओर दूध की अखण्ड धार लगाकर नगर के सुरक्षा, शांति व खुशहाली की ईश्वर से कामना की। सुबह 11.15 बजे माधवदास बगेची पहुंच कर परिक्रमा यात्रा पूर्ण हुई। संतों,समिति पदाधिकारियों,श्रद्धालुओं ने महाआरती उतारी।

सदैव धर्म का करें अनुसरण-यात्रा मार्ग में अन्नपूर्णा गोशाला में प्रवचन का आयोजन हुआ। संत सुखराम, महंत अमृतराम, पवनगिरी आदि संतों ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सदैव धर्म के मार्ग का अनुशरण करें, जिससे की जीवन- मरण से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। मनुष्य जन्म दुर्लभ है। प्राणी मात्र की सेवा व परोपकार के कार्य करें। गो सेवा से बढ़कर ओर कोई सेवा व धर्म का कार्य नहीं है। गुरु , माता-पिता का सदैव सम्मान करें। इनकी आज्ञा का पालन करें। यात्रा कार्यक्रम में सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष उत्तमसिंह राजपुरोहित, सचिव राधेश्याम संत, जयप्रकाश गर्ग, कोषाध्यक्ष नारायण माली, विश्व हिंदू परिषद के पुरुषोत्तम गोयल, घेवरचंद पालीवाल, जितेन्द्र मेवाड़ा, बजरंग दल के मुकेश गुप्ता, भवानीसिंह राजपुरोहित तिरसिंगड़ी, कमल रांकावत, हितेन्द्र सोनी, पारस माली, सुरेश मेघवाल, अशोक माली, रावताराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य व प्रबुद्धजन मौजूद थे।

19- बालोतरा में नगर परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु।

22- बालोतरा में नगर परिक्रमा में शामिल महिलाएं।