12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले गाड़ी से टक्कर मारी, फिर चालक पर जानलेवा हमला

- देर रात पुलिस पकड़ नहीं पाई आरोपितों को

2 min read
Google source verification
पहले गाड़ी से टक्कर मारी, फिर चालक पर जानलेवा हमला

पहले गाड़ी से टक्कर मारी, फिर चालक पर जानलेवा हमला


सिवाना . कस्बे के पादरू मार्ग पर मंगलवार शाम करीब चार बजे केम्पर गाड़ी में जा रहे एक युवक पर सामने से गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। इससे वह गम्भीर से घायल हो गया। घटना की सूचना पर सिवाना पुलिस मौके पर पहुंच घायल को सिवाना राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर किया। इसको लेकर रात तक पीडि़त पक्ष की ओर रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई।

थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे कस्बे के पादरू रोड पर पृथ्वीसिंह पुत्र जब्बरसिंह निवासी पिपलून अपनी केम्पर गाड़ी से घर की ओर जा रहा था। सामने से आई एक अन्य केम्पर गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने पृथ्वीसिंह की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। इससे गाड़ी का टायर फट गया। हमलावरों ने गाड़ी से नीचे उतरकर पृथ्वीसिंह पर लाठियों लोहे के लगियों से हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद हमलावर भाग गए। निप्र.

बाइक को टक्कर मार तिपहिया वाहन से भिड़ी कार, दो युवक घायल

- ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की रखी मांग
- ग्रामीणों ने हाइवे पर पत्थर डाल किया जाम

कल्याणपुर . राष्ट्रीय राजमार्ग 25 अराबा दुदावतां बस स्टैण्ड पर मंगलवार शाम 4.20 बजे कार, मोटरसाइकिल व तिपहिया वाहन की दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया।
जानकारी अनुसार कल्याणपुर निवासी लक्ष्मण चौधरी (26) पुत्र जसाराम चौधरी निवासी अराबा चौहान, रावतराम (25) पुत्र सुजाराम पटेल मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। जोधपुर की ओर से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार संतुलन खोकर तिपहिया वाहन से टकराई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरन्त संत श्री राजाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंहुचाया। प्राथमिक उपचार कर घायलों को 108 एम्बुलेन्स से मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर रैफर किया गया।

अराबा स्टैण्ड पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पत्थर रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। जानकारी पर सहायक थानाधिकारी प्रेमकुमार मय जाब्ता मौके पर पंहुचकर कर जाम खुलवाया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस थाने लाया गया।