11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ माह से इन गड्ढ़ों पर नहीं डाली रेत, हिलकोले खा रहे वाहन

जिम्मेदार भूले, आमजन परेशान
2 min read
Google source verification
आठ माह से इन गड्ढ़ों पर नहीं डाली रेत, हिलकोले खा रहे वाहन

आठ माह से इन गड्ढ़ों पर नहीं डाली रेत, हिलकोले खा रहे वाहन

-

बालोतरा.
नगर परिषद के बालिका विद्यालय से घंटाघर तक सीवरेज लाइन बिछाने को लेकर खोदी खाईकी मरम्मत आज दिन तक नहीं करने से हर दिन हजारों जनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ दिन पूर्व हुई वर्षा पर रेत बहने से यहां गुजरना राहगीरों, वाहन चालकों के लिए मुसीबत हो गया है। खस्ताहाल मार्ग पर हर दिन हादसे होते हैं, बावजूद नगर परिषद प्रशासन मरम्मत के नाममात्र कार्य में रुचि नहीं ले रहा है।

करीब आठ माह से अधिक समय पूर्व नगर परिषद ने इस मार्ग की खुदाई की थी। एक पखवाड़ा भर चले कार्य पर परेशान लोगों ने इसके पूरा होने के बाद राहत की उम्मीद संजोई थी, लेकिन ठेकेदार कार्य करने के बाद खोदे गए भाग पर खुदाई से निकली मिट्टी डाल चलना बना। इस पर मार्ग के खस्ताहाल होने पर कई महिनों तक हजारों जनों को परेशानी उठानी पड़ी। गत दिनों शहर में हुई बारिश से राहगीरों,वाहन चालकों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। दरअसल खुदाई वाले भाग पर जमा रेत पानी के साथ बहकर चली गई। इस पर मार्ग में हुए बड़े-बड़े गड्ढ़ों व धंसे सीवेरज चैम्बर पर राहगीरों, वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना मुश्किल हो गया। गड्ढों के चलते हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। मार्ग पर बालिका महाविद्यालय, बालिका विद्यालय, बाजार होने पूरे दिन हजारों जने आवागमन करते हैं। इस पर इन्हें पग-पग परेशानी उठानी पड़ती है। नजर हटने पर होती दुर्घटनाओं में ये चोटिल होते हैं। परेशान लोग कई बार नगर परिषद प्रशासन को समस्या से अवगत करवाकर मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के इन्हें आज दिन तक कुछ भी नहीं मिला है।

नगरपरिषद नहीं दे रही ध्यान-
मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बारिश के पानी के साथ रेत बहकर जाने पर हुए गड्ढ़ों से हादसे हो रहे हैं, लेकिन नगर परिषद प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हर दिन हजारों जने परेशानी उठाते हैं। - शिवकुमार अग्रवाल

हो रही दुर्घटनाएं- शहर के मुख्य बाजार में क्षतिग्रस्त मार्ग हादसों को निमंत्रण दे रहा है। गड्ढ़ों व धंसे सीवरेज चैम्बर पर हर दिन दुर्घटनाएं घटित होती हैं। नगर परिषद प्रशासन जिम्मेदारी से मुंह मोड़े बैठा है। - मुकेश सालेचा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग