1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैन शासन महावीर की करूणा व अहिंसा का पर्याय

-जैन शासन स्थापना दिवस मनाया
2 min read
Google source verification
Jain rule

Jain rule synonymous with compassion and non-violence of Mahaveer

बाड़मेर.जैन शासन स्थापना दिवस गुरुवार को साध्वी तीर्थगुणा की निश्रा में जैन युवा संगठन बाड़मेर, अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ बाड़मेर, श्री चिन्तामणि समर्पित ग्रुप एवं इंडिया अगेंस्ट बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया ।

इस मौके पर साध्वी ने कहा कि जैन शासन भगवान महावीर की करूणा व अहिंसा का पर्याय है । जैन धर्म विश्व शान्ति व कल्याण की कामना करता है। जैन समाज की पहचान हमेशा से एक शान्ति प्रिय समाज के रूप में रही है।
जैन युवा संगठन के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि आदिनाथ जिनालय खागल मोहल्ला में पूजा का आयोजन हुआ। दोपहर में साधना भवन में जैन ध्वज फ हराया गय। आराधना भवन में श्री कुशल विचक्षण जैन ज्ञान पाठशाला के बच्चों एवं मण्डल कार्यकर्ताओं ने मिलकर जैन शासन स्थापना दिवस मनाया।

भक्ति संस्कृति संगम प्रतियोगिता आयोजित

शिव.स्थानीय राआउमावि में गुरुवार रात आदर्श शिक्षण समिति बाड़मेर की ओर से भक्ति संस्कृति संगम के तहत भजन प्रतियोगिता हुई। मेघुदान चारण ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 भजन मण्डलियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम रतनपुरी एण्ड पार्टी गूंगा का भजन ऐसी पल-पल पुल राम रीजावण की पिया पावन की.., द्वितीय राजूदान एण्ड पार्टी राजड़ाल का भजन फिरना फिरत फकीर, फकीर जीवित मरणा रे... व तृतीय नारणाराम एण्ड पार्टी बालासर का भजन पांडव आम्बा रस... रहा। निणाज़्यक के रूप में प्रधानाचार्य अमरदान चारण व शेराराम जांगिड़ तथा डिंगल कवि उगमदान सांगड़ रहे। विजेता दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

भागवत कथा आज से

बाड़मेर पत्रिका. शिवशक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय मालगोदाम रोड पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। कथा वाचन लक्ष्मण दास करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे तक होगा। आयोजन समिति के सचिव बाबूलाल माली ने बताया कि कथा को लेकर घर-घर जाकर पीले चावल वितरित किए गए। कथा में प्रसंग अनुसार झांकियां सजेगी।