3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनंत चतुर्दशी पर रखा व्रत, कथा सुन किया उद्यापन

अनंत चतुर्दशी का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 24 Sep 2018, 1:56 AM IST

 अनंत चतुर्दशी का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

अनंत चतुर्दशी का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

बालोतरा.
शहर एवं क्षेत्र में रविवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर अनंत भगवान का पूजन किया। व्रत उद्यापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शहर में अनंत चतुर्दशी का व्रत श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। पुरुषों ने इस दिन व्रत रखकर अनंत भगवान की कथा सुनी। 14 डोरे के अनंत की पूजा कर इसे अपने हाथ पर बांधा। इस दिन जगह-जगह अनंत व्रत का उद्यापन कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सिवाना.कस्बे व क्षेत्र में अनन्त चतुर्दशी का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर अनंत भगवान का पूजन कर व कथा श्रवण कर हाथों पर अनंत का डोरा बांधा। रामदेवरा मन्दिर सहित मन्दिरों में कथा का सामूहिक रूप से आयोजन हुआ।

समदड़ी पत्रिका. कस्बे, क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान अनंत की पूजा की। कथा श्रवण कर व्रत खोला। कई जनों ने इस दिन व्रत का उद्यापन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। निसं.

कल्याणपुर पत्रिका. कस्बे, क्षेत्र में रविवार को अनन्त चतुर्दशी का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने इस दिन व्रत रखकर अनंत भगवान की पूजा की। कथा श्रवण कर चौदह गांठों का अनंत डोरा हाथ पर बांधा। कई श्रद्धालुओं ने इस दिन व्रत का उद्यापन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

बुड़ीवाड़ा में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आज से

बालोतरा.
बड़ा रामद्वारा बुड़ीवाड़ा में सोमवार से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु भाग लेंगे।

बड़ा रामद्वारा बुड़ीवाड़ा के संत कांशीराम ने बताया कि सोमवार को चातुर्मास पूर्ण होने पर शाम चार बजे आरती व रात्रि में 8 से 12 बजे तक सत्संग का आयोजन होगा। मंगलवार सुबह 9 बजे रामधाम खेड़ापा के आचार्य पुरुषोत्तमदास, खेड़ापा के उत्तराधिकारी संत गोविंददास शास्त्री के बड़ा रामद्वारा बुड़ीवाड़ा पहुंचने पर ग्रामीण सामैया करेंंगे। इसके बाद 12 से 2 बजे तक सत्संग का आयोजन होगा। दो दिवसीय इस आयोजन में वेद रामरत्न जोधपुर, महंत जुगतीराम, पिपलिया मठ महंत सरस्वतीनाथ,संत बलराम, संत गिरधारीराम, मोहनदास, रूपाराम सहित बड़ी संख्या में संत, महात्मा व श्रद्धालु भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़