बालोतरा. नगर में चातुर्मास को लेकर सोमवार को साध्वी डा. नीलंाजनाश्री आदि ठाणा तीन ने नगर प्रवेश किया। श्रावक- श्राविकाओं ने अगुवानी करते हुए सामैया किया। साध्वी डॉ. नीलांजनाश्री ने कहा कि चातुर्मास के दौरान ज्ञान,दर्शन,चरित्र व तप आराधना के साथ स्वाध्याय में लीन रहें। चातुर्मास में तप-साधना करें। बंसत के आने से जिस तरह से प्रकृति में हरियाली छा जाती है। वैसे ही संतो के आगमन से संस्कृति में निखार आता है। बाड़मेर नगर परिषद सभापति लुणकरण बोथरा, ओसवाल समाज बालोतरा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया ने धर्मसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व डॉ. निलांजनाश्री ने शोभायात्रा के रूप में संभवनाथ मंदिर, केसरियानाथ मंदिर, विमलनाथ मंदिर होते हुईआराधना भवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर बाबूलाल लुकड़, उत्तम लुणिया , ललित भंसाली ,सुमित दुनिवाल, हेमलता नाहर उदयपुर, स्थानकवासी समाज अध्यक्ष भैरूलाल सालेचा, शांतिदेवी का बहुमान किया गया। बाड़मेर अध्यक्ष डॉ.जी.सी. वड़ेरा, बाड़मेर कुशलसुरी संस्थान अध्यक्ष किशनलाल पारख,केसरियानाथ मंदिर अध्यक्ष मोहनराज चौपड़ा, खरतरगच्छ संघ अध्यक्ष महावीर चौपड़ा मौजूद थे। स्वागत भाषण माणक चौपड़ा ने दिया। संचालन अमृत सिंघवी व महावीर चौपड़ा ने आभार ज्ञापित किया।