28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक हनुमान बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना, जयपुर में करेंगे बड़ी घोषणा

राज्य सरकार के खिलाफ शीघ्र ही जयपुर में पांचवीं किसान हुंकार रैली में नई पार्टी बनाने की घोषणा की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Jul 2018, 8:37 PM IST

hanuman beniwal

बाड़मेर। राज्य सरकार के खिलाफ शीघ्र ही जयपुर में पांचवीं किसान हुंकार रैली में नई पार्टी बनाने की घोषणा की जाएगी। यह बात सोमवार को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने यहां पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि जनता दोनों दलों से त्रस्त है। भाजपा बैकफुट पर आ गई है। अब हमारी कांग्रेस से सीधी टक्कर होगी। उन्होंने कहा कि बाड़मेर की हुंकार रैली के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। अब जनता मुख्यमंत्री के भाषण सुनने की बजाय विरोध कर रही है।

नृशंस हत्या का मामला: पुलिस ने किया दम्पती को गिरफ्तार, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

दोनों सरकारों के समय भ्रष्टाचार बढ़ा है। सीमावर्ती जिले में निकलने वाले कोयले व रिफाइनरी से मिलने राजस्व में कुछ प्रतिशत बाड़मेर पर खर्च होना चाहिए। अपराध बढ़ रहा है। महिला उत्पीडऩ के मामलों में राजस्थान तीसरे नंबर पर है। उन्होंने उनरोड़ घटना की निंदा की।

बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी बंगला खाली करने को कहा लेकिन गांधीवादी सोच रखने वाले गहलोत बंगला खाली नहीं कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि पार्टी बनाने के बाद सत्ता में आ गए तो मुख्यमंत्री वसुंधरा व पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के भ्रष्टाचार की जांच करवाएंगे।

पीएचक्यू ने कहा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 व 15 जुलाई को ही होगी, 120 प्रश्न होंगे 75 नंबरों के, इन पर विषयों पर होंगे प्रश्न

किरोड़ीलाल मीणा के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि उनका तो मन मचल गया। घनश्याम तिवाड़ी के भाजपा से अलग होकर नई पार्टी के सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि भाजपा से असंतुष्ट होकर पार्टी खड़ी की है।

उनसे हमारी बात हो रही है। बाड़मेर के नेताओं के आनंदपाल को श्रद्धांजलि पर कहा कि ऐसे लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। घटनाक्रम की निंदा करते कहा कि आनंदपाल अपराधी था।

पत्नी व 3 बच्चे बिक ना जाए इसलिए पौने 400 किलोमीटर नंगे पैर चला आया यह शख्स