बैठक के दौरान कांग्रेसजनों ने चुनावों को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही प्रभारी मंत्री कल्ला ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य पर प्रचार करने की बात कही। बैठक के दौरान विधायक मेवाराम जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, यज्ञदत्त जोशी समेत दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।