बाड़मेर @ पत्रिका. रसद सामग्री वितरण में अब नेटवर्क की समस्या आड़े नहीं आएगी। जल्द ही जिले के राशन वितरक डीलर के पास 5जी नेटवर्क की पॉश मशीनें होंगी। जो कमजोर नेटवर्क की समस्या का समाधान होगी। विशेषकर बॉर्डर क्षेत्र में जहां नेटवर्क के चलते कई बार पॉश मशीनें नहीं चलने की शिकायत पर राशन उपभोक्ता को राशन सामग्री के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं, उनको निजात मिल जाएगी। रसद विभाग ने 5जी पॉश मशीनों का वितरण करते हुए 250 राशन डीलर को उक्त मशीनें वितरित की है।