7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माता-पिता, गुरुजन की करे सेवा, नशे से रहें दूर

- 108 कलश से खेताराम महाराज की प्रतिमा का किया अभिषेक ब्रह्मधाम में दो दिवसीय तीर्थ वार्षिकोत्सव व पुण्यतिथि कार्यक्रम सम्पन्न  

2 min read
Google source verification
ब्रह्मधाम तीर्थ पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु

ब्रह्मधाम तीर्थ पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु

बालोतरा. ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में दो दिवसीय ब्रह्मधाम का 34वां वार्षिकोत्सव व तीर्थ संस्थापक खेताराम की 34वीं पुण्य तिथि कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ। तीर्थ गादीपति तुलसाराम के सान्निध्य व राजपुरोहित विकास न्यास के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश भर से बड़ी संख्या में संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दर्शन-पूजन कर व तीर्थ संस्थापक को पुष्पांजलि देकर देश, प्रदेश, समाज व परिवार में खुशहाली की कामना की।
ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को बैकुण्ठ धाम में अभिषेक पूजन का कार्यक्रम हुआ। न्यास महामंत्री रामलाल राजपुरोहित ने बताया कि सुबह नौ बजे बैकुण्ठ धाम में तीर्थ संस्थापक खेताराम की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। वेदांताचार्य ध्यानाराम व श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार पर 108 कलशों से पंचामृत से प्रतिमा का अभिषेक किया। एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद प्रतिमा का शृंगार कर महाआरती उतारी। दोपहर 12.10 बजे मुख्य पण्डाल में तीर्थ गादीपति तुलसाराम के सान्निध्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रख तीर्थ संस्थापक खेताराम को पुष्पांजलि अर्पित की। तीर्थ गादीपति तुलसाराम ने श्रद्धालुओं से माता-पिता, गुरुजनों व गाय की सेवा करने की बात कही। सत्यानंद,प्रतापपुरी ने धर्म के मार्ग पर चलने व नशा नहीं करने की बात कही। ट्रस्ट महामंत्री बाबूलाल कालूड़ी ने विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर चौहटन मंहत जगदीश पुरी, संत निर्मलदास, कनाना महंत परशुरामगिरी, लेटा महंत रणछोड़ भारती, परेऊ मंहत ओंकार भारती, बाड़मेर मठ महंत खुशालगिरी, चेतनानंद डण्डाली, बालकानंद गादेसरा, रामानंद उमरलाई, ख्यालीरामपुरी होटलू, निर्मलदास गोठन, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, मेजर जनरल नरपतसिंह पुनायता सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने इससे पूर्व तीर्थ पर ब्रह्माजी का मंदिर , शिवधुणा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बैकुण्ठ धाम, ब्रह्म सरोवर में दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। पुरुषों ने जयकारे लगाए व महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इससे पूरे दिन माहौल धर्ममय बना रहा। श्रद्धालुओं ने तीर्थ गादीपति तुलसाराम व अन्य संतों की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेला सा माहौल रहा।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग