
rajastahan Election 2018 : Less young, elderly more
बाड़मेर. कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए बाड़मेर-जैसलमेर में महिला राज घोषणाओं के घंूघट में रहा। दोनों जिलों की नौ सीटों से दोनों पार्टियों ने एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है।
बाड़मेर विधानसभा से सशक्त दावेदार यूआइटी चेयरपर्सन प्रियंका चौधरी (भाजपा ) और जैसलमेर में कांग्रेस की सुनिता भाटी को टिकट नहीं मिला। इधर युवाओं की भागीदारी की बात भी केवल भाषणों में रही।
अनुभव पर भरोसा-
भाजपा में गुड़ामालानी से लादूराम विश्नोई 75 साल, पचपदरा से अमराराम चौधरी 75 साल, बाड़मेर से कर्नल सोनाराम चौधरी 73 साल के है।
भाजपा ने युवा के नाम पर बायतु से कैलाश चौधरी को ही चुना है जो 38 साल के है। खुमानसिंह, हमीरङ्क्षसह भायल, स्वामी प्रतापपुरी, सांगसिंह भी 50 की उम्र के पार के है।
कांग्रेस में भी अनुभवी-
कांग्रेस में गुड़ामालानी से हेमाराम चौधरी 73 , शिव से अमीनखां 75 वर्ष के है। बायतु से हरीश चौधरी, चौहटन से पदमाराम, बाड़मेर से मेवाराम जैन, जैसलमेर से रूपाराम धनदे पचास से 65 की उम्र के है।
ये युवा कांग्रेस के-
पचपदरा से मदन प्रजापत, सिवाना से पंकज प्रतापसिंह, पोकरण से सालेमोहम्मद युवा है।
ये भी पढ़े...
मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
बाड़मेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले के चौहटन, सिणधरी, धोरीमन्ना व बायतु ब्लॉक में मासिक बैठक का आयोजन हुआ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बैठक में परिवार नियोजन की गतिविधियों में सक्रियता बरतने एवं मौसमी बिमारियों की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।
न्यून प्रगति वाले संस्थानों को नोटिस जारी कर कार्य प्रगति की हिदायत दी । सिणधरी समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुवालाल ने आरबीएसके के सफ ल संचालन के लिए टीम व स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
इसी प्रकार चौहटन में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पीसी दीपन , धोरीमन्ना ब्लाक में आरसीएचओ डॉ.प्रीत मोहिन्दरसिंह , बायतु में अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ.सताराम भाखर ने निर्देश दिए।
Published on:
17 Nov 2018 10:39 am
