राहुल की सभा की तैयारियां प्रारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को बायतु की दर्जियों की ढाणी में भाजपा की सभा की और यहां से संबोधित किया। मोदी की सभा के तुरंत बाद ही यहां लगे पांडाल को कांग्रेस ने ले लिया है और यहां पर राहुल गांधी की सभा की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। प्रधानमंत्री की इस सभा से रेगिस्तान के दस जिलों को भाजपा ने टारगेट किया था, अब कांग्रेस भी यहीं से इस पूरे इलाके के लिए बड़ी सभा करेगी।