बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई थी। उनकी सुरक्षा में दो पीएसओ लगाए थे, लेकिन इसी साल जनवरी महीने में अतिरिक्त सुरक्षा को हटा लिया गया था। तब विधायक भाटी ने कहा था कि पहले मुकदमा और फिर सुरक्षा हटाना दबाव की राजनीति है। लेकिन, मेरे लिए जनता सर्वोपरी है। हालांकि, अब एक बार फिर विधायक भाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।