5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेट हाईवे का तमगा मिला, फिर भी नहीं सुधरी हालत

सिवाना- समदड़ी- कल्याणपुर सड़क खस्ताहाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 13 Feb 2018, 9:19 PM IST

 समदड़ी. खस्ताहाल सिवाना-समदड़ी-कल्याणपुर स्टेट हाईवे

समदड़ी. खस्ताहाल सिवाना-समदड़ी-कल्याणपुर स्टेट हाईवे

-

समदड़ी. प्रदेश सरकार ने सिवाना- समदड़ी- कल्याणपुर सड़क को स्टेट हाईवे घोषित कर रखा है, लेकिन इसकी स्थिति ग्रामीण मार्ग से भी बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे व टूटी पटरियों पर आवागमन को लेकर हर दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है । दुघर्टनाओं में बेकसूर लोग घायल होते तो जान गंवाते हंै। कई वर्षों से यह स्थिति होने के बावजूद सरकार के इसकी सुध नहीं लेने से आमजन में रोष है।
उपखंड सिवाना, तहसील समदड़ी व पंचायत समिति कल्याणपुर मुख्यालय को जोडऩे वाली सिवाना- कल्याणपुर सड़क हाईवे का सरकारी तमगा भर ही है। कई दशक पुरानी सिंगल सड़क बदहाल है। सड़क पर हर पांच-दस फीट की दूरी पर गड्ढे व इनकी बिखरी कंकरीट आवागमन में वाहन चालकों को परेशान कर रही है । मार्ग के दोनों ओर की टूटी पटरियां हादसों की वजह बनती है। चालकों के सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के बावजूद दुर्घटनाएं होती हैं।

दो विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा, बावजूद इसके नहीं हो रही सुनवाई- सिवाना से कल्याणपुर तक की दूरी 51 किलोमीटर है। कल्याणपुर से सुरपुरा तक का भाग पचपदरा विधानसभा क्षेत्र व सुरपुरा से सिवाना तक हिस्सा सिवाना विधानसभा क्षेत्र में आता है। दोनों विधानसभा के विधायक सत्ता पक्ष के हैं, बावजूद इसके इस सड़क का सुधार नहीं हो रहा है। एेसे में कहीं न कहीं इनकी कमजोर पैरवी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। पूर्व में सड़क सही होने पर कल्याणपुर से सिवाना पहुंचने में डेढ़ घंटा ही लगता था। अब मार्ग खस्ताहाल होने पर तीन घंटे से अधिक समय लगता है।

व्यस्तम एवं महत्वपूर्ण मार्ग - सिवाना- समदड़ी से जोधपुर आवागमन के लिए यह मार्ग महत्त्वपूर्ण है । इस पर प्रतिदिन दर्जनों निजी बसें यहां से गुजरती हैं। जालोर, सिरोही क्षेत्र के लोग भी जोधपुर जाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। विशेषकर दुर्घटना में घायलों को जोधपुर रैफर करते हैं तो लोग जल्दी पहुंचने के लिए इस मार्ग का ही उपयोग करते हैं। इसके खस्ताहाल होने पहुंचने में अधिक समय लगने पर मरीजों व परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती है। निसं.

हर दिन उठाते परेशानी- स्टेट हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे हर दिन हजारों जने परेशानी उठाते हैं। दुर्घटनाएं होती हैं। स्टेट हाईवे की स्थिति ग्रामीण मार्ग से भी खराब है। - प्रकाशचन्द मेहता
सड़क खस्ताहाल- स्टेट हाईवे की स्थिति बहुत ही दयनीय है राहगीरों व वाहन चालकों का पैदल गुजरना मुश्किल हो गया है। सरकार शीघ्र नवीनीकरण करवाएं। - किशनसिंह, वाहन चालक

स्वीकृति पर भी सुधार संभव- स्टेट हाईवे के नवीनीकरण के दो अलग-अलग प्रस्ताव बनाकर विभाग ने सरकार को स्वीकृति के लिए भिजवाएं हैं। स्वीकृति मिलने पर सड़क का सुधार सम्भव है। - चम्पालाल बामणिया, सहायक अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग।