5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज शिवालयों में गुंजेगा ओम नम: शिवाय, भोले का होगा विशेष अभिषेक

महाशिवरात्रि को लेकर सजे शिव मंदिर, दिन भर रहेगा मेले सा माहौल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 12 Feb 2018, 11:01 PM IST

बालोतरा में शिवरात्रि पर्व पर मूर्तियां खरीदते श्रद्धालु

बालोतरा में शिवरात्रि पर्व पर मूर्तियां खरीदते श्रद्धालु

-

बालोतरा.
नगर सहित क्षेत्र में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध चढ़ा व अभिषेक-पूजन कर परिवार में खुशहाली की कामना करेंगे। रात्रि में मठ, मंदिरों व शिवालयों में जागरण होंगे। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। शिव भोले भंडारी का त्योहार महाशिवरात्रि माना जाता है। इसके चलते पूरे साल शिव भक्त शिवरात्रि आने का इंतजार करते हैं। इस बार यह त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त व्रत व उपवास रख कर पूरे दिन ओम नम: शिवाय का जाप करेंगे। अलसुबह ही स्नान कर मंदिरों में शिव का विशेष पूजन करेंगे। इसके चलते शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही आरम्भ हो जाएगी। पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्त अभिषेक-पूजन करेंगे। शहर के विभिन्न शिवालयों में शिवरात्रि को लेकर विशेष कार्यक्रम होंगे। शिवालयों को आकर्षित रोशनी से सजाया गया है। वहीं, शिवमंदिरों की पुष्प, फूल मालाओं से सजावट की गई है। रात्रि में भजन संध्या होगी, जिसमें भजन गायक एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे।

नगर के खेड़ रोड गोगाजी महादेव मंंदिर में शिवरात्रि पर अभिषेक-पूजन व जागरण का आयोजन होगा। पचपदरा साल्ट स्थित बालाजी धाम गो सेवा समिति में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना व अभिषेक का आयोजन होगा। समिति अध्यक्ष महंत सेवा गिरी ने यह जानकारी दी।। समिति अध्यक्ष महंत सेवा गिरी ने यह जानकारी दी।
जसोल. कस्बे व क्षेत्र में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवालयों में अभिषेक पूजन व जागरण आयोजन होंगे। मालानी महादेव मंदिर रावणा राजपूत समाज भवन में अभिषेक व पूजन का विशेष आयोजन होगा।

सिवाना. कस्बे व क्षेत्र में श्रद्धालु शिवालयों में अभिषेक-पूजन करेंगे। मोकलसर पहाड़ी स्थित गोरेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात्रि में कमलेश भारती के सान्निध्य में जागरण होगा।

5के.बालोतरा में शिवरात्रि पर्व पर मूर्तियां खरीदते श्रद्धालु