4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी, बूथ है रीढ़

- भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
2 min read
Google source verification
strong link of worker party, booth is backbone

strong link of worker party, booth is backbone

बाड़मेर. कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूत कड़ी होता है। उनके माध्यम से ही लाभार्थियोंं तक पहुंचना होगा। पार्टी शक्ति केन्द्र पर टिकी हुई है और बूथ पार्टी की रीढ़ है। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ने रविवार को उत्तरलाई रोड के पास आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही पार्टी जीत हासिल कर पाएगी। इस बार कार्यकर्ता व पदाधिकारी दीपावली समाज के पिछड़े तबकों के साथ मनाएंगे।

जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने विपक्षी पार्टी को घेरते हुए कहा कि उनकी सोच आमजन से जुड़ी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार रफाल खरीद को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर लाभार्थियों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान विधायक लादूराम विश्रोई, कैलाश चौधरी, हमीरसिंह भायल, तरुणराय कागा, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, हरीसिंह सोढा, बालाराम मूढ़, महावीरसिंह चूली, आदूराम मेघवाल, रमेशसिंह इंदा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

विकास के मुद्दों पर भाजपा लड़ेगी चुनाव
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है। शिक्षा, चिकित्सा व पेयजल सहित विकास के मुद्दों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास के खूब कार्य हुए हैं। रेल लाइन बिछाने के सवाल पर कहा कि कई तकनीकी स्वीकृतियां लेनी होती हैं। प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है तो काम भी करवाएंगे।

ये भी पढ़े...

एकता मंच की बैठक सम्पन्न

बाड़मेर. ग्राम पंचायत आटी में रविवार को दलित एकता मंच की बैठक आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंच अध्यक्ष उदाराम मेघवाल ने कहा कि दलित समाज को राजनीतिक दलों की बैठकों से दूर रहना चाहिए। संयोजक लक्ष्मण बडेरा ने कहा कि आज दिन तक हमारा हक छीना जा रहा है इस बार हक लेकर रहेंगे। कार्यक्रम को गणेश कुमार मेघवाल, सरपंच रणजीत कुमार आदि ने संबोधित किया।