11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन करोड़ से बनेगा, तीन मंजिला चिकित्सक आवास भवन

पुराने भवन को तोडऩे का काम शुरू - सात-आठ माह में भवन होगा तैयार
2 min read
Google source verification
तीन करोड़ से बनेगा, तीन मंजिला चिकित्सक आवास भवन

तीन करोड़ से बनेगा, तीन मंजिला चिकित्सक आवास भवन

-
बालोतरा.

शहर चिकित्सालय में चिकित्सक आवास सुविधा अभाव में वर्षों से आपातकाल में परेशानियां झेल रहे मरीजों को शीघ्र ही इससे राहत मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना में तीन मंजिला आवास बनने पर यह संभव होगा। मिशन योजना में इस कार्य के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैैं। इस पर इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
राजकीय नाहटा चिकित्सालय बालोतरा में चिकित्सक आवास सुविधा का अभाव, पिछले कई वर्षों से चिकित्सकों व क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। आवास सुविधा के अभाव में कार्यरत चिकित्सक शहर में निजी व किराए के मकान में रहते हैं। ऐसे में चिकित्सालय आने-जाने में इन्हें हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। शहर, क्षेत्र में घटित हादसे पर आपातकाल में चिकित्सकों के घर से चिकित्सालय पहुंचने में लगने वाले समय पर मरीजों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार यह देरी मरीज के लिए जानलेवा साबित होती है। इस पर लंबे समय से शहर चिकित्सालय में चिकित्सक आवास सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही है।

राशि स्वीकृत, कार्य आरम्भ - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना में तीन माह पूर्व तीन करोड़ स्वीकृत किए गए। इस राशि से पुराने चिकित्सालय भवन के स्थान पर तीन मंजिला चिकित्सक आवास भवन बनाया जाएगा। इसमें 6 चिकित्सक व 3 अन्य कार्मिक निवास कर सकेंगे। निर्माण को लेकर चार-पांच दिन पूर्व पुराने भवन को तोडऩे का कार्य शुरू किया गया है। इस माह के अंत तक में भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। करीब 7- 8 माह में यह बनकर तैयार होगा। इस पर चिकित्सकों, कार्मिकों को कामकाज व मरीजों को सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि राजकीय नाहटा अस्पताल में चिकित्सकों के आवास की वर्तमान में सुविधा नहीं है। एेसे में इमरजेंसी कॉल हो फिर मरीजों को आपात स्थिति में संभालना हो, चिकित्सकों के घर जाना पड़ता है। कई चिकित्सक तो अस्पताल में डेढ़-दो किमी दूर रह रहे हैं। एेसे में वहां आने-जाने का समय मरीजों के लिए आफत बन गया है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग