दोपहर में आर्यवीरदल मैदान से प्रथ संचलन प्रारम्भ हुआ। संचलन के चोंच मन्दिर, सिताणियों का धोरा, मुख्य बाजार, गौर का चौक, नाहटा अस्पताल, कुम्हारों का चौक, रेलवे द्वितरय फाटक होकर गुजरने पर इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़े। समिति की पूर्ण गणवेश पहनी स्वयंसेविकाएं घोषवादन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही थी। संचलन में बालिका आदर्श विद्या मन्दिर माजीवाला, राजकीय उमावि माजीवालां की छात्राओं सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया। मार्ग किनारे खड़े लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए पुष्पवर्षा से इनका स्वागत किया। आर्य वीर दल मैदान पहुंचकर पथ संचलन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा समिति बालोतरा अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जगदीश निम्बार्क, शिवसेना जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी, उत्तमसिंह राजपुरोहित, अयोध्या प्रसाद गोयल, मुकेश गोयल,प्रमिता अरोड़ा,नीतू बाहेती, नगर कार्यवाहिका सुमन मेवाड़ा, नगर संचालिका सुमित्रा लुंकड़, आशा निम्बार्क, धापू चौधरीमौजूद थे। संचालन राजुकमारी मानधना ने किया।