बस्ती. यूपी में सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने वाले, पशु तस्करी करने वालों की तादाद काफी हद तक बढ़ गई है। इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई तेज हो गई है। इन्हीं मामलों में यूपी के बस्ती जिले में पहली अप्रैल से 30 नवंबर 2017 तक कुल 46 माफियाओं को चिह्नित किया है। इनमें 18 खनन माफिया, 12 भू-माफिया, 12 शराब माफिया और 4 पशु तस्कर माफिया शामिल है। इनमें से 35 की गिरफ्तारी हुई और 7 अदालत में हाजिर हुए, शेष 3 की तलाश की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभागों की ओर से माफियाओं को चिन्हित किया गया है। पिछले 8 माह के भीतर पुलिस ने 18 खनन माफियाओं को चिह्नित किया है। इनके विरुद्ध दो मामले दर्ज किए गए है।