थोक महंगाई के मोर्चे पर आलू के दाम 40.97 प्रतिशत, दालों के 13.64 प्रतिशत, प्याज के 12.47 प्रतिशत और सब्जियों के 7.79 प्रतिशत घटने से खाद्य पदार्थों की महंगाई दर घटकर 1.16 प्रतिशत रह गयी। महंगाई दर की गणना में सर्वाधिक 64.23 प्रतिशत का भारांश रखने वाले विनिर्मित उत्पादों की श्रेणी की महंगाई दर भी 2.66 प्रतिशत रही। हालाँकि, ईंधन एवं ऊर्जा वर्ग की थोक महँगाई दर 18.52 प्रतिशत रही।