तेज धूप से हुए स्किन डैमेज को कंट्रोल करना है तो दो छोटे चम्मच ताजा क्रीम, चार छोटे चम्मच पीसे हुए अखरोट और दो छोटे चम्मच शहद मिला लें। इस मिश्रण को धूप से झुलसी, रुखी-सूखी, खुरदरी त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे दूध से साफ करके सादा पानी से धो डालें। इससे धूप से जली हुई त्वचा ठीक होगी और निखार आएगा।