30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय ? माथे से रातभर में साफ हो जाएंगे कील-मुहांसे

How to remove blackheads from Forehead : हवा में प्रदूषण के कारण चेहरे पर गंदगी और धूल मिट्टी जमा हो जाती है, जिससे कारण ब्लैकहेड्स की समस्या होती है। ब्‍लैकहेड्स एक बहुत ही कॉमन समस्‍या है। नाक और ठुड्डी के आसपास ब्लैकहेड्स यानि काले-काले दाने निकल जाते हैं। इसी तरह माथे में ब्लैकहेड्स बन जाते है जिन्हे निकालने में दिक्कत आती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 28 Jul 2023, 3:54 PM IST

blackheads-hatane-ke-upay.jpg

How to remove blackheads from Forehead

How to remove blackheads from Forehead : हवा में प्रदूषण के कारण चेहरे पर गंदगी और धूल मिट्टी जमा हो जाती है, जिससे कारण ब्लैकहेड्स की समस्या होती है। ब्‍लैकहेड्स एक बहुत ही कॉमन समस्‍या है। नाक और ठुड्डी के आसपास ब्लैकहेड्स यानि काले-काले दाने निकल जाते हैं। इसी तरह माथे में ब्लैकहेड्स बन जाते है जिन्हे निकालने में दिक्कत आती है।

स्क्रब से घर पर निकालने के बाद और पार्लर जाकर ब्लैकहेड्स निकलवाने के बाद भी यह समस्या बार-बार आ जाती है । अगर आप ब्लैकहेड्स से हमेशा के ल‍िए इनसे छूटकारा पाने चाह‍ते हो, तो ये कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें दूर कर सकते हैं। आप इन ब्लैक हेड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़े-मानसून में बढ़ा गुलाबी आंखों का कहर, किसी आखों में डूबे तो हो सकता है इंफेक्‍शन

Honey and Cinnamon शहद और दालचीनी

माथे में गहरे धंसे हुए ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए शहद और दालचीनी का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद होता हैं। शहद और दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और स्किन पोर्स को टाइट करने में मदद करते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकते है। साथ ही त्वचा को नमी प्रदान करते है। माथे के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए एक चम्मच शहद में दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

यह भी पढ़े-Beetroot Benefits: चुकंदर में छिपे है कई अनगिनत फायदे , खून की कमी और शुगर कंट्रोल करने के लिए करें चुकंदर का सेवन

Baking soda बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का उपयोग बहुत सारी समस्याओं के लिए किया जाता है। बेकिंग सोडा हमारी तरह की स्किन से जुड़ी समस्‍या को दूर कर सकता है। माथे के जिद्दी ब्लैकहेड्स को हटाने के बेक‍िंग सोडा में दो चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को माथे पर लगाएं और 15 मिनट तक रखें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। बेकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट करके, ब्लैक हेड्स को हटाने में मदद करेगा।

Lemon नींबू
नींबू हमारी लाइफ में डेली यूज़ आने वाली चीज है। और ये आसनी से कहीं भी मिल सकता है। ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। चेहरे पर नींबू लगाने से स्किन पोर्स टाइट होते हैं और चेहरे पर निखार आता है। माथे के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए रात में सोने से पहले नींबू का रस लगाएं। सुबह चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक डेली ऐसा करें। ब्लैकहेड्स से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़े-Spinach Side Effects: पालक का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Turmeric and gram flour हल्दी और बेसन

हल्दी और बेसन हमारी किचिन में आसानी से मिल जाता है। माथे के जिद्दी ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए हल्दी और बेसन का इस्तेमाल बहुत ही उपयोगी बताया गया हैं। ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेसन,1 चम्मच चावल का आटा, 1/2 चम्मच हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे को साफ करने के बाद बेसन और हल्दी के फेस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक हल्दी और बेसन के स्क्रब को चेहरे पर लगा रहने कर रखें । इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे छुड़ाएं। मिश्रण की थोड़ी मात्रा लें और जहां भी ब्लैकहेड्स हैं वहां चेहरे को स्क्रब करें। इसके बाद अपने चेहरे को ताजे पानी से धो लें।

Egg अंडा
माथे के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए एक अंडे को तोड़कर उसका सफेद भाग अलग कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर इस्तेमाल करें। इससे ब्‍लैकहेड्स नरम पड़ेगे और अपने आप बाहर न‍िकल आएंगे।

यह भी पढ़े-Pomegranate Peel Benefits: अनार के छिलके भी सेहत और स्किन के लिए होते हैं फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।