अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा रूखी रहती है तो बेसन लगाने से आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल, बेसन में नैचुरल ऑयल को हटाने की ताकत होती है। जिससे ड्राय स्किन और ज्यादा खिंचने लगती है। इससे स्किन में खुजली, जलन और पपड़ी जमने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोगों को बेसन लगाने से पहले उसमें दही, मलाई या शहद मिलाकर लगाना चाहिए।