25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coconut Oil With Methi for Hair: नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने से दूर होंगी ये 5 बड़ी हेयर प्रॉब्लम्स, जानिए लगाने का तरीका

Coconut Oil With Methi for Hair: नारियल तेल और मेथी का साथ बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह एक आसान घरेलू नुस्खा है जो बालों की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद है। जानिए इसे लगाने का सही तरीका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 14 Jun 2025, 6:50 PM IST

Coconut Oil With Methi for Hair

Coconut Oil With Methi for Hair प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Coconut Oil With Methi for Hair: बालों की देखभाल में हम अक्सर महंगे शैंपू, कंडीशनर और तेल आजमाते हैं, लेकिन असली असर तो घर की रसोई में रखी चीजों से मिलता है। नारियल तेल और मेथी ऐसा ही एक देसी नुस्खा है। जो बालों की कई बड़ी समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है। आइए जानते हैं, नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने से बालों को कैसे लाभ मिलता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है। (Coconut oil with methi for hair benefits)

1. बालों का झड़ना होगा कम

अगर आपके बाल तेजी से झड़ते हैं तो मेथी और नारियल तेल का यह घरेलू उपाय बहुत असरदार हो सकता है। मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है। वहीं, नारियल तेल बालों की स्कैल्प में जाकर उसे पोषण देता है। जब इन दोनों को मिलाकर लगाया जाता है तो बाल झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले एलोवेरा के साथ लगाएं ये 3 चीजें, सुबह चेहरा लगेगा साफ और ग्लोइंग

2. डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

सिर में लगातार डैंड्रफ होना ना केवल खुजली और जलन का कारण बनता है, बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंचाता है। मेथी में एंटीफंगल गुण होते हैं। जो स्कैल्प से डैंड्रफ को हटाने में मदद करते हैं। नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है, जिससे स्कैल्प सूखा नहीं रहता और डैंड्रफ की समस्या नहीं होती।

3. बालों को बनाए सिल्की और स्मूद

अगर आपके बाल बेजान और रूखे हो गए हैं तो नारियल तेल और मेथी का यह नुस्खा बालों में नई जान ला सकता है। नारियल तेल बालों को गहराई से कंडीशन करता है और मेथी बालों को सिल्की और चमकदार बनाती है। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से बालों में नैचुरल चमक आ जाती है।

4. सफेद हो रहे बालों के लिए फायदेमंद

आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। इसका कारण तनाव, खानपान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट हो सकते हैं। मेथी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और नारियल तेल के न्यूट्रिएंट्स बालों की नैचुरल पिग्मेंट को बनाए रखते हैं। इससे सफेद बाल धीरे-धीरे कम होते हैं और नए बाल काले आते हैं।

5. बालों की ग्रोथ होगी अच्छी

जो लोग लंबे और घने बाल चाहते हैं। उनके लिए यह नुस्खा बहुत फायदेमंद है। मेथी बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। जिससे नए बाल आने लगते हैं। नारियल तेल बालों को मजबूती देने के साथ-साथ उनकी लंबाई बढ़ाने में भी मदद करता है।