17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: चीनी वाले पेय पदार्थों का सेवन आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Health News: एक शोध में सामने आया है कि भोजन की मात्रा में वृद्धि और चीनी वाले पेय पदार्थ लेने से कुछ लोगों में दिल के दौरे या मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन एक तिहाई खतरा बढ़ सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 12 Jul 2021, 10:43 PM IST

suger.png

Health News: एक शोध में सामने आया है कि भोजन की मात्रा में वृद्धि और चीनी वाले पेय पदार्थ लेने से कुछ लोगों में दिल के दौरे या मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन एक तिहाई खतरा बढ़ सकता है। हालांकि सुक्रोज प्राकृतिक रूप से फलों, सब्जियों में पाया जाता है। इनका इस्तेमाल हम करते हैं। अध्ययन में कहा गया कि मीठे पेय पदार्थों, केक और मिठाइयों के अलावा सुक्रोज दूसरे कई खाद्य पदार्थों में डाला जाता है। इसमें दुग्ध उत्पाद, ब्रेड और जेम आदि शामिल हैं।

Read More: स्वीमिंग करने के हैं बेहद फायदे, बहुत सी बीमारियों को दूर करने के साथ ही शरीर को भी रखती है फिट

स्वीडेन के लुंड विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर एलिली सोनेस्टेड ने कहा, लोगों के बड़े समूह में मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन या दिल की दूसरी गंभीर बीमारियों में चीनी वाले पेय पदार्थों से हालांकि कोई समस्या नहीं देखी गई। लेकिन प्रतिभागियों में करीब 5 प्रतिशत के बीच जो कम से कम 15 प्रतिशत रोजाना ऊर्जा सुक्रोज से लेते हैं, उनमें मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन का खतरा करीब एक तिहाई बढ़ जाता है।

Read More: गंगा कोविड-फ्री घोषित, रिसर्च में नहीं दिखी कोरोना वायरस की मौजूदगी

इसके परिणाम पारंपरिक तौर पर दिल की बीमारियों से जुड़े कारकों जीवनशैली, धूम्रपान, शराब और व्यायाम आदतों से तय होते हैं। शोधकर्ता दल ने 26000 प्रतिभागियों का विश्लेषण किया, जिनमें मधुमेह या दिल संबंधी बीमारियां नहीं थीं। यह शोध पत्रिका 'ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन' में प्रकाशित हुआ है।

Read More: चेहरे की चमक बरकरार रखता है गुलाब जल, जानिए इसके फायदे