23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fenugreek Coconut Oil: बालों के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल तेल में मेथी डालकर लगाना, जानिए लगाने का तरीका

Fenugreek Coconut Oil: झड़ते बालों से परेशान हैं तो यहां जानिए कैसे नारियल तेल में मेथी डालकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और झड़ना भी कम होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 18 May 2025, 7:55 PM IST

Fenugreek Coconut Oil

Fenugreek Coconut Oil

Fenugreek Coconut Oil: आजकल झड़ते बाल हर उम्र के लोगों की बड़ी परेशानी बन गई हैं। खान-पान ठीक न होना, तनाव, प्रदूषण और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स इसका बड़ा कारण हैं। अगर आप भी बालों की इस समस्या से परेशान हैं तो एक घरेलू उपाय आपके बहुत काम आ सकता है- वो है नारियल तेल में मेथी डालकर लगाना। ये नुस्खा ना सिर्फ झड़ते बालों को रोकता है बल्कि बालों को मजबूत, घना और चमकदार भी बनाता है। (Fenugreek in coconut oil for hair fall)

नारियल तेल और मेथी क्यों है खास?

नारियल तेल बालों के लिए एक बेहतरीन तेल माना जाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं। दूसरी तरफ मेथी यानी मैथी दाने में प्रोटीन, आयरन और विटामिन होते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। (Fenugreek in coconut oil for hair fall)

मेथी में मौजूद निकोटिनिक एसिड स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। जब इन दोनों चीजों को मिलाकर तेल तैयार किया जाता है तो यह एक नेचुरल हेयर टॉनिक बन जाता है। जो बालों की कई समस्याओं से राहत दिलाता है।

यह भी पढ़ें: Hair Loss Foods: इन 5 फूड्स से हो सकता है बालों को नुकसान, स्वस्थ बालों के लिए आज ही छोड़ दें ये आदतें

ऐसे बनाएं मेथी वाला नारियल तेल

इस घरेलू नुस्खे को तैयार करना बेहद आसान है। एक पैन में एक कप नारियल तेल लें और उसमें दो चम्मच मेथी दाने डाल दें। अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें कि तेल जलना नहीं चाहिए सिर्फ मेथी दाने हल्के भूरे और कुरकुरे हो जाएं।

जब तेल से हल्की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। फिर इसे छानकर एक कांच की बोतल में भर लें। आप इस तेल को 2-3 हफ्ते तक स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे लगाएं तेल और क्या हैं फायदे?

इस तेल को लगाने का सबसे अच्छा समय रात का होता है। सोने से पहले तेल को थोड़ा गर्म करें और उंगलियों की मदद से स्कैल्प में धीरे-धीरे मसाज करें। मसाज करते वक्त ध्यान दें कि तेल जड़ों तक पहुंचे। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और पोषण सीधे बालों की जड़ों तक पहुंचता है।

रातभर तेल लगाकर रखें और सुबह माइल्ड शैम्पू से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल का इस्तेमाल करने से आपको बेहतर नतीजे मिलने लगेंगे। इस तेल को लगाने से झड़ते बाल कम होते हैं, बालों की ग्रोथ बेहतर होती है,डैंड्रफ की समस्या दूर होती है और स्कैल्प हेल्दी भी रहता है।