सर्दियों में स्किन की देखभाल करने में थोड़े मुश्किलों का सामना करना होता हैं। आप स्किन को साफ करते समय यह ध्यान रखें कि आपकी त्वचा से नेचुरल चमक न जाएं। आप क्लींजर का चयन (Hydrating Cleanser) करते समय ऐसे हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें, जो आपके त्वचा को साफ करते हुए उसे एक्ट्रा ड्राई भी न करें। आप ग्लाइकोलिक एसिड और नियासिनमाइड जैसे तत्वों वाले क्लींजर का उपयोग कर सकती हैं, जिससे त्वचा को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखा जा सके।