अगर आप सुबह या दिन में फेस सीरम लगाते हैं तो उसके बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं। कई फेस सीरम में एक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जैसे विटामिन C, हयालुरोनिक एसिड और रेटिनॉल, जो सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर रिएक्ट कर सकते हैं। इससे त्वचा पर जलन, लाल धब्बे, टैनिंग या पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है।