रात का समय स्किन के रिपेयर होने का होता है। दिनभर धूल, धूप और प्रदूषण से स्किन को जो नुकसान होता है, उसे रात में आराम और सही देखभाल से सुधारा जा सकता है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले विटामिन ई कैप्सूल (Vitamin E Capsules) को स्किन पर लगाते हैं तो यह आपकी स्किन की मरम्मत करता है और उसे गहराई से पोषण देता है। इससे स्किन सॉफ्ट, हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।