(प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट)
पटना। राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए प्रो.राकेश सिन्हा बिहार के बेगुसराय के रहने वाले हैं। 53 वर्षीय राकेश सिन्हा संघ विचारक और राजनीती के विशेषज्ञ के रूप में ख्याति प्राप्त हैं। उन्हें तर्क शक्ति में माहिर माना जाता है। राकेश सिन्हा उन चार लोगों में शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री रेखा, अनु आगा और पूर्व अटार्नी जनरल पारासर के रिटायर होने के कारण यह नियुक्तियां की गई हैं।