CG News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा परपोड़ी थाना क्षेत्र के चेचानमेटा में आकाशीय बिजली गिरने से 16 साल के बालक की मौत हो गई। मृतक सुरेन्द्र साहू पिता मेधनाथ साहू अपने खेत में टमाटर का फसल देखने गया था। इस बीच अचानक बारिश व तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ जिसके चपेट में बालक आ गया। घायल बालक को अचेत हालत में अस्पताल लाया गया जिसे जांच करने के बाद मौके पर ही मौत होना पाया गया।