6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी करुंगा कह युवती को फार्म में हाउस में रखा, फिर वीडियो बनाकर वायरल की दी धमकी, और अब…

फार्महाऊस में काम करने वाले युवती से नौ महीने तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Bemetara Patrika

शादी का झांसा देकर किया युवती का दैहिक शोषण

बेमेतरा. शादी का प्रलोभन देकर नौ महीने तक फार्म हाउस में काम करने वाली युवती का दैहिक शोषण करने वाला युवक के साथ घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पीडि़ता के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले उसके बड़े भाई को बेरला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में धारा 376, 294, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

वीडियो वायरल करने की धमकी देता था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोरिया थाना बेरला स्थित महावीर कृषि फार्म में बीते एक वर्ष से काम करने वाली युवती को पहले शादी का प्रलोभन देकर फिर वीडियो बनाने की धमकी देते हुए आरोपी संजय जाट पिता हवा सिंह (37 वर्ष) 24 दिसंबर 2017 से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था।

पीडि़ता के परिजन को धमकी देने वाला आरोपी का बड़ा भाई भी गिरफ्तार
आरोपी का भाई अंजेश जाट पिता हवा सिंह जाट (41 साल) पीडि़ता और उसके माता-पिता को रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौच करता था। मामले में 8 सितंबर को पीडि़ता द्वारा बेरला थाना में मामला पंजीबद्ध कराए जाने के बाद से आरोपीगण फरार थे, जिन्हें सोमवार को बेरला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी और स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही है।

बड़े घरों के बिगड़ैल युवक गरीब लड़कियों को बनाते हैं शिकार
जिले में गरीब युवतियों को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़े घरों के अमीर व बिगड़ैल युवक अपनी वासना के लिए गरीब युवतियों को शादी का सुनहरा स्वपन दिखाकर झूठा वादा करते हैं, उनकी भावनाओं के साथ-साथ जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ करते हैं और जब मन भर जाता है तो उससे पीछा छुड़ा लेते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़कों से सावधान रहना चाहिए। बदमाश किस्म के अमीर लड़के यह मानते हैं कि वे पैसे से सबकुछ खरीद सकते हैं और जो चाहे वो कर सकते हैं।