17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन गायों के झुंड का सामना हो गया तो समझों साक्षात मौत खड़ी है, पढ़ें खबर

नवागढ़ ब्लाक में एक जगंली गाय और सांड ने बाइक सवार युवकों पर हमला कर दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 27 Apr 2018, 3:48 PM IST

Bemetara Palika

बेमेतरा. जिले के नवागढ़ ब्लाक में एक जगंली गाय और सांड ने बाइक सवार युवकों पर हमला कर दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचारार्थ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृत युवक का शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

ग्राम बिटकुली और चंदनु गांव के बीच
जानकारी के अनुसार ग्राम बिटकुली और चंदनु गांव के बीच रास्ते में बीती रात को बाइक सवार दो युवक जा रहे थे, तभी अचानक बदईलीन गायों (जंगली गाय) की झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले से मोटर सायकल चला रहे मनोज कुमार भारती निवासी ग्राम बोरदेही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मनोज के सिर पर गंभीर चोट पहुंची थी। वहीं बाइक के पीछे बैठे दुसरे युवक भी घायल हो गया। उसे घायलावस्था में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक के बारे में पुलिस पतासाजी कर रही

मृतक युवक का पीएम जिला हॅास्पिटल में किया गया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। वहीं घायल युवक के बारे में पता साजी की जा रही है। दुर्घटना के बाद गांव के युवकों ने संजीवनी के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। दुर्घटना की जानकारी होने पर बेमेतरा अस्पताल और थाने पहुंचे परिजन ने मृतक मनोज को पहचाना। वहीं घायल दूसरे युवक कौन है कहां का रहने वाला है यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस पतासाजी कर रही है।

जंगली जानवर की तरह खतरनाक प्रजाति की होती है जंगली गाय
ग्रामीणों ने बताया कि जगंली गाय खरतनाक जंगली जानवर की तरह हिंसक होती है। यह गायें झुंड में घूमती है। इनके झुंड की चपेट में आने पर ये जानवरों सहित व्यक्तियों को जिंदा नहीं छोड़ते हैं। यही कारण है कि ग्रामीण झुंड देखकर रास्ता बदल लेते है। इन गायों का जिले के ग्राम चंदनु, रवेली, बालसंमुद, बिटकुली सहित दर्जनों गावों में आतंक है। आवारा बंदेलीन गायों और सांड के सामने पालतु जानवर भी जाने से घबराते हैं। ऐसा माना जाता है कि कभी इनसे सामना हो गया तो मौत से सामना होने की स्थिति बनती हैं।