इस कार्य को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकाय, परियोजना अधिकारियों और समस्त पर्यवेक्षक एकीकृत बाल विकास परियोजना, ग्राम पंचायत सचिव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से (Mahtari Vandan Yojana Online Apply ) घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवाये हैं। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बीडी पटेल ने बताया कि सभी कार्य समय पर पूरे हो गये हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में 6969900 महिलाओं ने आवेदन भरे हैं।