बेमेतरा. मुख्यमंत्री के संबलपुर प्रवास के पूर्व ग्राम सेमरिया, ईटई, ढाबापार व मुर्रा क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग के विरोध में जिस तरह से लोगों ने रूख दिखाया है, उससे प्रशासनिक महकमें में खलबली मचा दी है। नवागढ़ विधानसभा के बाद अब बेमेतरा विधानसभा के ग्राम कंतेली में भी सीएम प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मिलने के लिए समय मांगा है, जिससे वे अधिकारियों की नाकामी के कारण व्याप्त समसस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करा सकें।