Patrika Raksha Kavach: साइबर ठगों सेे बचने के लिए लोगों से बार-बार अपील करने व चौक-चौराहों, स्कूल व कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित करने के बाद भी लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। जिले में पांच दिन के दौरान बेरला पुलिस ने लाखों की ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों प्रकरण में प्रार्थी से सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म से दोस्ती कर निशाना बनाया गया है।