28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेमेतरा
Tigers In Bemetara: पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में लोगों ने देखा बाघ, मिले पैरों के निशान, देखे VIDEO
Play video

Tigers In Bemetara: पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में लोगों ने देखा बाघ, मिले पैरों के निशान, देखे VIDEO

Tigers In Bemetara: जंगलविहीन जिले बेमेतरा के साजा ब्लॉक में ग्राम मोहभट्ठा के आसपास बाघ दिखने से इलाक़े में दहशत व्याप्त है।
Google source verification

Tigers In Bemetara: जंगलविहीन जिले बेमेतरा के साजा ब्लॉक में ग्राम मोहभट्ठा के आसपास बाघ दिखने से इलाक़े में दहशत व्याप्त है। जानकारी लगते ही वन अमला पिंजरा लेकर मौके पर पहुंच गया। देर शाम तक बाघ की तलाश जारी रही। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। कुछ लोग पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के फार्म हाउस से बाघ को गुजरते देखने की बात भी कर रहे हैं। विभाग के अधिकारी बाघ देखे जाने की पुष्टि नहीं कर रहे है।

ड्रोन कैमरे से की जा रही तलाश

शेर को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी खेतों में गश्त कर रहे हैं और ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है। हालांकि, अब तक शेर का कोई पता नहीं चल सका है।