बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों के औचक निरीक्षण के लिए निकले थे। जैसे ही कलेक्टर आदिम जाति कार्य विभाग के दफ्तर पहुंचे तो वहां कर्मचारी जगदीश कुबड़े अपना काम धाम छोड़कर आराम से कंप्यूटर पर ताश खेल रहा था। कलेक्टर की नजर जैसे ही उन पर पड़ी तो वो कर्मचारी के पास पहुंच गए। ताश खेल रहे कर्मचारी ने जैसे ही कलेक्टर को देखा तो उसके पसीने छूट गए। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने कर्मचारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया।