जांच में सामने आया कि, जनपद के तत्कालीन आवास प्रभारी कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण गायकवाड़, तत्कालीन रोजगार सहायक मेघराज सोलंकी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी अमरलाल नागले ने मनरेगा और पीएम आवास में गड़बड़ी की है। इसके बाद मंगलवार को संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जनपद आठनेर के खंड पंचायत अधिकारी प्रेम कुमार ने तीन अधिकारी कर्मचारियों पर एफआईआर के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद जिन लोगों के खाते में राशि ट्रांसफर हुई है, उन्हें भी दोषी माना गया है। इन सभी पर 12 लाख 96 हजार 868 रुपए के गबन का आरोप है।