
बैतूल. बैतूल जिले में पति की हैवानियत का एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पति की हैवानियत को पत्नी झेल नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। महिला के बेटे ने बताया कि पिता ने पहले तो मां के साथ मारपीट की और फिर उनके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी थी।
पति ने की हैवानियत की हद पार
दिलदहला देने वाली घटना बैतूल जिले के बोरदेही थात्रा क्षेत्र के खासी बिसखान गांव की है। जहां रहने वाली एक महिला को गंभीर हालत में बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के बेटे ने जो बात बताई है वो रूह कंपा देने वाली है। महिला के बेटे ने बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी है। वो शराब के नशे में घर आया था और मां यानि पत्नी के साथ पहले तो बेरहमी से काफी देर तक मारपीट की लेकिन इसके बाद भी पिता का मन नहीं भरा और पिता ने एक लकड़ी उठाकर मां के प्राइवेट पार्ट में डाल दी। मां दर्द से चीखती रही और उसकी हालत बिगड़ गई। मां की हालत बिगड़ते देख आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
बेटा मां को लेकर पहुंचा अस्पताल
बेटे ने बताया कि मां की हालत खराब होने पर वो मां को लेकर बैतूल जिला अस्पताल पहुंचा था जहां इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर लगते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और जब महिला के बेटे ने पुलिस को पूरी घटना बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर शराबी हैवान पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और फरार आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
Updated on:
26 Aug 2022, 7:04 PM IST
Published on:
26 Aug 2022, 7:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.