
ग्वालियर. नौकरी के सपने दिखाकर युवक के साथ अननेचुरल संबंध बनाने वाले लोकायुक्त इंस्पेक्टर को आखिरकार ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर बीते पांच महीनों से फरार था और इस बार भी पुलसि को चकमा देकर भागने की फिराक में था लेकिन इस बार वो अपने भागने में सफल होता इससे पहले ही पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी इंस्पेक्टर ने करीब 7 महीने तक युवक के साथ ज्यादती की थी।
ये है पूरा मामला
ग्वालियर शहर के नाका चंद्रवदनी इलाके का रहने वाला 32 साल के युवक ने इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव के खिलाफ अननेचुरल संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। युवक ने बताया था कि जुलाई 2021 में उसकी पहचान ग्वालियर लोकायुक्त में बतौर कार्यवाहक TI सुरेंद्र यादव से हुई थी। 5 जुलाई 2021 को आरोपी गाड़ी लेकर उसके पास पहुंचे और उसे सिटी सेंटर स्थित एक होटल में नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। जहां होटल में इंस्पेक्टर ने उसके साथ अननेचुरल संबंध बनाए।
कभी होटल तो कभी कमरे पर बुलाकर की ज्यादती
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया था कि इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव ने महीनों तक उसके साथ ज्यादती की। कभी होटल में ले जाकर तो कभी कमरे पर बुलाकर डरा धमकाकर इंस्पेक्टर उसके साथ गलत काम करते थे। महीनों बाद भी जब इंस्पेक्टर ने उसकी कहीं नौकरी नहीं लगवाई तो वो समझ गया कि इंस्पेक्टर उससे झूठ बोल रहा है। जिसके बाद उसने इंस्पेक्टर के चंगुल से खुद को बचाने के लिए अपने एक दोस्त की मदद ली और दोस्त के साथ मिलकर अननेचुरल सेक्स करते हुए इंस्पेक्टर का वीडियो बनाया। बाद में इसी वीडियो के हवाले से इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी और तभी से आरोपी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव फरार था।
Published on:
25 Aug 2022, 7:20 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.