25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखे रहे हैं रेल मंत्री जी…रेल मंडलों के झगड़े में यात्रियों की हो रही फजीहत, पहली ही यात्रा में नई ट्रेन में विवाद

इंदौर-नई दिल्ली के बीच शुरु हुई नई ट्रेन में कोटा रेलवे स्टेशन पर टीटीई, गार्ड और इंजन चालक के साथ हुआ विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Aug 2022, 6:05 PM IST

ratlam.jpg

,,,,

रतलाम. इंदौर से नई दिल्ली के लिए बुधवार को शुरु हुई एक्सप्रेस ट्रेन अपने पहले ही सफर में विवादों के कारण सुर्खियों में है। विवाद की वजह ट्रेन में मौजूद टीटीई, गार्ड व इंजन चालक के साथ कोटा रेलवे स्टेशन पर हुआ विवाद है। बताया गया है कोटा रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टाफ के द्वारा ही ट्रेन में मौजूद टीटीई, गार्ड व इंजन चालक से विवाद किया गया जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आप कोटा रेल मंडल के स्टाफ की दादागिरी साफ तौर पर देख सकते हैं।

वीडियो में देखिए कोटा रेल मंडल स्टाफ की 'गुंडागर्दी'
कोटा रेलवे स्टाफ के द्वारा इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के साथ रेलवे स्टेशन पर किस तरह का व्यवहार किया गया ये वीडियों में साफ देखा जा सकता है। कोटा रेल मंडल का स्टाफ आरपीएफ के जवानों के साथ ट्रेन में दाखिल हुआ और बोगी में मौजूद टीटीई के साथ झूमाझटकी की गई। इतना ही नहीं एक वीडियो में तो कुछ लोग जबरदस्ती टीटीई को ट्रेन से स्टेशन पर उतरने के लिए कहते और गालियां देते हुए मारने की धमकी देते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि गालियां देने वाले और धमकाने वाले लोग कौन थे उनकी पहचान अभी सामने नहीं आई है। वीडियो में टीटीई साफ लफ्जों में कह रहा है कि उसकी ड्यूटी दिल्ली तक लगाई गई है तो वो कोटा रेलवे स्टेशन पर कैसे उतर सकता है। जिसके जवाब में उससे कहा जा रहा है कि अगर वो दिल्ली तक ड्यूटी करेगा तो कोटा रेल मंडल का स्टाफ क्या करेगा। बताया ये भी जा रहा है कि ट्रेन के गार्ड व इंजन चालक के साथ भी कोटा रेल मंडल स्टाफ के द्वारा बदसलूकी की गई है।

देखें वीडियो-

रेल मंडलों के झगड़ों में यात्रियों की फजीहत
नई ट्रेन से खुशी-खुशी दिल्ली की यात्रा पर रवाना हुए यात्री कोटा रेलवे स्टेशन पर स्टाफ के द्वारा की गई इस दादागिरी को लेकर परेशान नजर आए। रेल मंडलों के बीच यात्रियों की फजीहत होती दिखी जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सवार यात्रियों का कहना है कि रेलवे का स्टाफ ही गुंडों की तरह रेलवे के स्टाफ के साथ व्यवहार कर रहा था ऐसे में भला यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।

देखें वीडियो-

रतलाम में रेलवे कर्मचारियों ने किया विरोध
इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में स्टाफ के साथ कोटा रेल मंडल स्टाफ के द्वारा की गई दादागिरी के विरोध में रतलाम में WREU के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने साथियों के साथ मिलकर रतलाम डीआरएम विनीत गुप्ता से इसकी शिकायत की। जिस पर डीआरएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अब कोटा क्रू की दादागिरी नहीं चलेगी। रतलाम-कोटा-रतलाम जो गाड़ी पूर्व में चली है जिनके संचालन के आदेश पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल को दिए थे उन सभी गाड़ी का वर्किंग रतलाम को वापस लौटाना पड़ेगा जो जबरदस्ती छीनी गई है। इस मुद्दे पर DRM द्वारा GM (WR) को भी सारी समस्यायें बताने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें-बीवी से इतना प्यार कि मौत के बाद भी सहन नहीं कर पाया जुदाई, घर में ही दफना ली लाश