
,,
बैतूल. मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के बैतूल (betul) में एक सरकारी महिला डॉक्टर (government femal doctor) के गड़बड़झाले के बारे में जानकर आप हैरान रहे जाएंगे। ये महिला डॉक्टर सैलरी (salary) तो सरकार से ले रही थी लेकिन अपनी सेवाएं प्राइवेट अस्पताल (private hospital) में दे रही थी। ये सिलसिला एक दो नहीं बल्कि बीते 5-6 महीनों से चल रहा था। महिला डॉक्टर की शिकायत मिलने के बाद जब एसडीएम (sdm) और सीएमएचओ (cmho) ने छापेमारी कर तस्दीक की तो महिला डॉक्टर के कारनामे का खुलासा हुआ। अब जब सच सामने आ चुका है तो स्वास्थ्य विभाग महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गया है।
CCTV से पकड़ाई महिला डॉक्टर की 'चोरी'
दरअसर बैतूल जिले के मुलताई में सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ महिला डॉक्टर मेघा वर्मा के लगातार बीते कई महीनों से ड्यूटी से गायब होने की शिकायत विभाग के अधिकारियों को मिली थी। साथ ही ये भी जानकारी मिली थी कि सरकारी पद पर होने के बावजूद महिला डॉक्टर मेघा वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र न जाकर प्राइवेट अस्पताल सुभद्रा हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। शिकायत गंभीर थी तो सीएमएचओ ने मामले को गंभीरता से लिया। जानकारी ली तो पता चला कि स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेघा परमार 5-6 महीनों से ड्यूटी पर नहीं पहुंची हैं और सैलरी बराबर ले रही हैं। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी व एसडीएम सीएल चनाव ने टीम के साथ सुभद्रा अस्पताल पर छापेमारी की। लेकिन वहां भी डॉक्टर मेघा नहीं मिली। लेकिन जब निजी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो महिला डॉक्टर का सच सामने आ गया। सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर मेघा वर्मा अस्पताल में प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।
कार्रवाई करने में जुटा विभाग
महिला डॉक्टर मेघा वर्मा का कारनामा सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग का अमला उन पर कार्रवाई करने में जुट गया है। उनको नोटिस जारी किया गया है शासन को पत्र लिखा गया है। साथ ही मुलताई बीएमओ को भी नोटिस जारी कर पूछा गया है कि जब महिला डॉक्टर मेघा वर्मा ड्यूटी पर नहीं जा रही थीं तो उन्हें सैलरी क्यों दी गई। निजी अस्पताल के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड में भी डॉ मेघा वर्मा का नाम लिखा हुआ था, इसे भी स्वास्थ्य विभाग में सबूत के रूप में रखा है।
देखें वीडियो- केबिन में बैठे रहे डॉक्टर साहब और बाहर मरीज ने तड़पते हुए स्ट्रेचर पर तोड़ा दम
Published on:
15 May 2021 03:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
