जानकारी के मुताबिक, मुलताई के मंगोनाकला में रहने वाले 22 वर्षीय शुभम और युवती सापना के साथ जलाशय पर घूमने आए थे। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि, डेम के किनारे घूमते समय उसका पैर फिसल गया था, जिससे अनियंत्रित होकर वो नीचे पानी में गिर गई थी। उसे बचाने के लिए शुभम ने भी पानी में छलांग लगा दी। युवती के अनुसार, वो तो किसी तरह हाथ पैर मारकर पानी से बाहर आने में सफल हो गई। लेकिन, काफी देर बाद भी शुभम पानी से बाहर नहीं निकल पाया। इसपर उसे अहसास हो गया कि, शायद कोई अनहोनी हुई है।