8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40 वर्षीय महिला का पहले से था 30 साल का प्रेमी, फिर 25 साल के युवक से हुआ प्यार तो पुराने की करा दी हत्या

पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय महिला को 25 साल के युवक से प्यार हो गया। खास बात ये है कि, महिला का पहले से भी एक प्रेमी था जो महिला के नए प्यार में रुकावट बनने लगा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Feb 2022, 6:16 PM IST

News

40 वर्षीय महिला का पहले से था 30 साल का प्रेमी, फिर 25 साल के युवक से हुआ प्यार तो पुराने की करा दी हत्या

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कोरावं गांव में दो दिन पहले हुई हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय महिला को 25 साल के युवक से प्यार हो गया। खास बात ये है कि, महिला का पहले से भी एक प्रेमी था जो महिला के नए प्यार में रुकावट बनने लगा था। ऐसे में नए प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने पुराने प्रेमी की गोली मारकर हत्या करवा दी।


फिलहाल, पुलिस ने महिला और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई बिना नम्बर की बाइक, 1 देसी कट्टा, 3 कारतूस के खाली खोखे, 2 मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Temple : इस घर में है लता मंगेशकर का मंदिर, रोज की जाती है पूजा-अर्चना


2 फरवरी को गुमशुदगी, 3 फरवरी को मिली लाश

घटना की जानकारी देते हुए चाकघाट थाना प्रभारी अरविन्द सिंह राठौर ने बताया कि, 3 फरवरी को फरियादी संतलाल आदिवासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, राकेश उर्फ कल्लू आदिवासी 2 फरवरी की शाम को घर से निकला था। वो बीती रात से घर नहीं लौटा। गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने युवक की तलाश शुरु की तो अगले ही दिन 3 फरवरी को युवक की लाश कोरावं में नहर किनारे सड़क पर पड़ी मिली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि, युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। उस दौरान आरोपी अज्ञात थे।


एसएसपी ने किया था घटनास्थल का निरीक्षण

एसएसपी नवनीत भसीन ने संबंधित पुलिस थाने को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द मामले को निपटाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने को कहा था। इसपर पुलिस ने अपने मुखबिर नेटवर्क को सक्रीय किया। इसके बाद मिली सूचना के आधार पर संदेही अशोक मांझी को अभिरक्षा में लिया गाय। इसके बाद संदिग्ध से पूछताछ में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया।


त्रिकोणीय प्रेम संबंध में हत्या

थाना प्रभारी अरविन्द सिंह राठौर के अनुसार, अशोक मांझी पुत्र पप्पू लाल मांझी (25) निवासी गन्था, अनीता आदिवासी पति रहीस आदिवासी (40) निवासी रायपुर बस्ती सोनौरी थाना सोहागी ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध में राकेश उर्फ कल्लू आदिवासी (30) निवासी कोरावं की हत्या की गई थी।

चैनल गेट में सिर डालते ही फंस गई युवक की गर्दन, देखें वीडियो