8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lata Mangeshkar Temple : इस घर में है लता मंगेशकर का मंदिर, रोज की जाती है पूजा-अर्चना

मध्य प्रदेश के इंदौर में उनकी एक प्रशंसक ऐसी भी है, जिन्होंने लता मंगेशकर को अपना भगवान मानते हुए घर में उनका मंदिर बना लिया है। यही नहीं पूरे विधि विधान से रोजाना उनकी पूजा भी करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Feb 2022, 4:01 PM IST

Lata Mangeshkar Temple

Lata Mangeshkar Temple : इस घर में है लता मंगेशकर का मंदिर, रोज की जाती है पूजा-अर्चना

इंदौर. स्वर कोकिला लता मंगेशकर भले ही अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी यादें उनके मधुरमयी सुरो से सदियों तक जिंदा रहेंगी। उनकी आवाज के प्रशंसक भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कोने कोने में मौजूद हैं। खुद प्रधानमंत्री मोदी भी लगामंगेश्कर की आवाज के दीवाने हैं। कुल मिलाकर बात करें तो साल 2015 से गायिकी से दूर हूई लता की मधिर आवाज के प्रशंसकों की आज भी कोई कमी नहीं है। इन सबके बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में उनकी एक प्रशंसक ऐसी भी है, जिन्होंने लता मंगेशकर को अपना भगवान मानते हुए घर में उनका मंदिर बना लिया है। यही नहीं पूरे विधि विधान से रोजाना उनकी पूजा भी करती हैं।


हम बात कर रहे हैं इंदौर के श्रीनगर इलाके में रहने वाली रेडियो गायिका वर्षा झालानी की, जिन्होंने वर्षों से अपने घर में लता मंगेशकर का मंदिर बनाया हुआ है। यही नहीं पूरे विधि विधान के साथ वो रोजाना उनकी पूजा भी करती हैं। वर्षा का कहना है कि, संगीत की देवी लता दीदी हैं। उनके अनुसार, 'लता दीदी मां सरस्वती का दूसरा स्वरूप हैं, इसलिए मेरे लिए वो भगवान से कम नहीं है। पहले हमने इनकी फोटो भगवान के साथ रखी थी लेकिन लोगों की आस्था को ठेस ना पहुंचे इसलिए सुरों की देवी की तस्वीर मां सरस्वती के साथ रखी, क्योंकि वो मां सरस्वती का दूसरा रूप हैं।'

यह भी पढ़ें- घोड़ी पर सवार बारात ले जा रहा था दूल्हा, फिर घोड़ी ने किया कुछ ऐसा की पुलिस ने रोककर काट दिया चालान


'मैं उन्हें इस युग की सरस्वती मानती हूं'

उन्होंने ये भी कहा कि, 'मैं संगीत प्रेमी हूं। संगीत कलाकार हूं। हम मां सरस्वती की पूजा करते हैं। हमने भगवान राम को नहीं देखा, लेकिन उन्हें पूजते हैं, आप सरस्वती जी को पूजते हैं उन्हें भी नहीं देखा, लेकिन मैं जिस युग में पैदा हुई और मैंने इस रूप में जो आवाज सुनी थी, वह मां सरस्वती हैं। ये मेरी आस्था है। इसीलिए मेरी देवी लता मंगेशकर हैं जिनमें प्यार से में आई पुकारती हूं।'


इंदौर से गहरा नाता

वर्षा ने आगे कहा कि, ' लता दीदी का उनके जीवनकाल में इंदौर से गहरा नाता रहा, अब इस शहर में उनसे जुड़ी कई यादें हैं। मैं भी इंदौर की बेटी हूं। उन्होंने मुझे बहुत दुलार व प्रेम किया। वो मुझे मोटिवेट करती थीं। अकसर मेरे संगीत को सुनती थीं। ये अब मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। उन्होंने कहा 'मैं अपने दुख को कैसे बयां करूं समझ नहीं आ रहा।लता दीदी इस दुनिया से गई नहीं हैं। वो किसी न किसी रूप में सदैव हमारे साथ रहेंगी।'

यह भी पढ़ें- एक गाय ऐसी, जिसकी मौत पर शौक में डूबा शहर, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

कौन हैं वर्षा झालानी?

आपको बता दें वर्षा झालानी इंदौर की एक ऐसी गािका हैं, जिन्होंने 12 भाषाओं में लता मंगेशकर के लिए 'तुमको हमारी उमर लग जाए' गाना गाया है। वर्तमान में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर अपने गीत को प्रस्तुत करती हैं। इसके अलावा म्यूजिक कंपोज्ड करने के साथ साथ वो गायक भी हैं।

चैनल गेट में सिर डालते ही फंस गई युवक की गर्दन, देखें वीडियो