इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है इससे कई बार सड़क पर जाम की स्थिति भी बनती है। इसी दौरान शहर के सराफा बाजार से एक बारात गुजरी, जिसमें बाराती नाचते-गाते जा रहे तो वहीं दूल्हा शान से घोड़ी पर सवार था। अचानक घोड़ी ने सड़क पर गंदगी कर दी। इसी दौरान वहां, नगर निगम की टीम पुलिसकर्मियों के साथ वहां गश्त कर रहे थे।टीम ने घोड़ी को गंदगी करते देख लिया। फिर क्या था, अधिकारी पुलिस के साथ बारात ले जा रहे दूल्हे को जुर्माना भरने के लिए कहा।