14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुणाचल प्रदेश के राजयपाल बोले, चीन अगर भारत में एक इंच अंदर आया तो हम दो गज घुस जाएंगे

यूपी के भदोही में अपने पैतृक गांव पहुंचे अरुणाचल के राज्यपाल ब्रेगेडियन बीडी मिश्रा ने चीन को इशारों में दी वार्निंग।

2 min read
Google source verification
Arunachal Pradesh Governer BD Mishra

अरुणाचल के राज्यपाल बीडी मिश्रा

भदोही. आईटीबीपी की ओर से गृह मंत्रालय को भेजी गयी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पिछले 17 दिनों में चाइना ने अरूणाचल और लद्दाख सीमा पर 21 से अधिक बार घुसपैठ किया है। इसी बीच अपने गृह जिले भदोही पहुंचे अरूणाचल प्रदेश के राज्‍यपाल 'ब्रिग्रेडियर बीडी मिश्रा' ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे जब से अरूणांचल के राज्‍यपाल बने हैं वे लगातार चाइना से लगी भारतीय सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकत कर उन्‍हें यह कहते रहते हैं कि अगर चीन हमारी सीमा में एक इंच भी आगे आता है तो हमें दो गज चाइना के अंदर जाना है।


अरूणाचल प्रदेश के राज्‍यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा का पै‍तृक गांव यूपी के भदोही जिले के कठौता में है। वह दो दिनों के लिए वहां पहुंचे हैं। जिले के काशी नरेश पीजी कालेज के पुरा छात्र होने के नाते उनके लिये वहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यहां छात्रों की ओर से लगायी गयी एक चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद उन्‍होने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।


अरणाचल और लद्दाख सीमा में घुसपैठ की खबरों पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अरूणांचल प्रदेश की कुल सीमा 1680 किलोमीटर है। जिसमें 104 किमी भूटान के साथ, 460 किमी म्‍यामार और 1080 किमी तीब्‍बत बार्डर से लगती है। सीमा पर लगातार चाइना घुसपैठ की कोशीश करता है।


कहा कि वह जबसे अरूणांचल प्रदेश के राज्‍यपाल बने है वहां सीमा पर दौरे करते रहते हैं और जवानों से कहते हैं कि वो देश की रक्षा के लिए आगे आए हैं ऐसे में अगर चाइना एक इंच भी हमारी सीमा में अंदर आने की कोशीश करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमें दो गज चीन की सीमा में अंदर जाना होगा। उन्‍होने हर व्‍यक्ति के जीवन में शिक्षा को महत्‍वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमे कोई भी बच्‍चा शिक्षा से वंचित तो नहीं हो रहा है इसके लिए हमे अपने पास पड़ोस में हमेशा नजर रखनी चाहिए।

इस दौरान महाविद्यालय के छात्रों ने राज्‍यपाल बीडी मिश्रा की बनायी चित्र उन्‍हे भेंट किया। इसके पश्चात वे विभूति नारायण इंटर कालेज में आयोजित अभिनन्दन समारोह में पहुंचे जहां उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह, औराई के विधायक दीनानाथ भाष्कर व भदोही विधायक रविन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
by Mahesh Jaiswal