
अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ
भदोही. राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां अपने ही विरोध में आ जायेंगे इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। राजनीति चाहे देश की दिशा तय करने वाली हो या ग्राम सभा की, कई बार ऐसे उदाहरण सामने आ ही जाते हैं जिसे लेकर लोग आश्चर्यचकित हो उठते हैं। निकाय चुनाव में ऐसी ही एक राजनीतिक तस्वीर भदोही जिले के गोपीगंज नगर पालिका सीट पर सामने सामने आयी है जो पारिवारिक तो नहीं है लेकिन संबंध किराएदार और मकान मालिक का है। यहां मकान मालिक भाजपा की सीट से ताल ठोंक रहे हैं तो वहीं उनके किराएदार समाजवादी पार्टी से उन्हे कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
हालाकि इस सीट पर चार प्रत्यासियों के बीच कड़ी टक्कर है। गोपीगंज नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से कालीन निर्यातक गगन कुमार गुप्ता नामांकर कर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इनका गोपीगंज बाजार में एक मकान है जो इन्होने किराए पर दे रखा है। मकान के किराएदार अनिल जायसवाल लाई के बड़े व्यापारी हैं और उनकी सामाजिक कार्यो में बहुत रूची रहती है।
अनिल जायसवाल समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं और अपने मकान मालिक गगन गुप्ता को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन दोनो प्रत्यासियों के बीच अभी कोई जुबानी जंग देखने को तो नहीं मिल रही लेकिन अपने अपने पार्टी लाइन पर चलते हुए दोनों अपने जीत का दावा कर रहे हैं। सोमवार को दोनो प्रत्यासियों ने जब ज्ञानपुर तहसील पर नामांकन किया तो नामांकन परिसर में यह चर्चा का विषय रहा। हालाकि इस सीट पर मुकाबला चार से पांच प्रत्यासियों के बीच देखने को मिल रहा है। ऐसे में जीत हार का मामला मकान मालिक-किराएदार के बीच होगा या कोई तीसरा भी इसमें शामिल होगा यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
by MAHESH JAISWAL
Published on:
07 Nov 2017 05:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
